
पुराने आधार ऐप को भूल जाइए! नए Aadhaar App से बिना सेंटर जाए अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर
mAadhaar ऐप हो रहा है बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया 'Aadhaar App', अब घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर
आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया है कि पुराना 'mAadhaar' ऐप जल्द ही पूरी तरह से बंद होने जा रहा है।
लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि UIDAI ने पुराने ऐप की जगह एक बिल्कुल नया, फास्ट और तगड़ी सिक्योरिटी वाला 'New Aadhaar App' लॉन्च कर दिया है। यह नया ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस नए ऐप में डिजिटल वेरिफिकेशन, फेस ऑथेंटिकेशन और डेटा प्राइवेसी जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
अब बिना सेंटर जाए अपडेट करें मोबाइल नंबर
नए आधार ऐप का सबसे बड़ा और राहत देने वाला फीचर है— 'मोबाइल नंबर अपडेट'। अभी तक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना एक बेहद झंझट भरा काम था, जिसके लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब आप इस नए ऐप की मदद से घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
सबसे जरूरी बात: ऐप को सिर्फ ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
नया आधार ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर मौजूद ‘Update Aadhaar details’ विकल्प पर जाएं।
मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने का विकल्प चुनें।
अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और वेरिफिकेशन के लिए सबमिट करें।
ऐप में बताए गए तरीके से ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
इसके लिए निर्धारित मामूली सरकारी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, आपका नया नंबर आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।
आपका आधार, आपकी मर्जी: अब छुपा सकेंगे अपनी डिटेल्स
नए ऐप में 'सिलेक्टिव शेयरिंग' का फीचर है। आप अपनी मर्जी से यह तय कर सकते हैं कि आपको कौन सी जानकारी शेयर करनी है। आप चाहें तो अपनी फोटो, नाम, जन्मतिथि, जेंडर और दूसरी डिटेल्स को छिपा (Mask) सकते हैं।
ऑफलाइन वेरिफिकेशन और QR कोड की सुविधा
नए ऐप की मदद से आपके आधार कार्ड का एक सुरक्षित QR कोड जनरेट होता है। इसे स्कैन करके बिना इंटरनेट और बिना सेंट्रल डेटाबेस के भी आपकी पहचान को वेरीफाई किया जा सकता है। यूजर्स पासवर्ड से सुरक्षित आधार फाइल बना सकते हैं। इस फीचर की वजह से सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ऑफिस तक में विजिटर्स की ऑथेंटिसिटी चेक करने के लिए आधार कार्ड का यूज किया जा सकेगा।
एक ऐप, पूरे परिवार का काम
QR कोड होने की वजह से यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर या पता देने के लिए आधार की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही नए ऐप में एक साथ पांच आधार प्रोफाइल बनाई जा सकती हैं, जिससे एक ही अकाउंट से पूरे परिवार का काम हो जाएगा।


