Morning News Delivery
Morning Prayers and Tea
GENERAL | 2026-05-21
सिर्फ 5 दिनों में Instagram पर BJP से आगे निकली 'कॉकरोच जनता पार्टी', जानिए युवाओं के इस वायरल ट्रेंड की पूरी सच्चाई

सिर्फ 5 दिनों में Instagram पर BJP से आगे निकली 'कॉकरोच जनता पार्टी', जानिए युवाओं के इस वायरल ट्रेंड की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम का एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक मूवमेंट तहलका मचा रहा है। महज कुछ ही दिनों में इस पेज ने फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है।

(पूरा विवरण):

नई दिल्ली (द इंडियन न्यूजपेपर ब्यूरो): भारतीय राजनीति और सोशल मीडिया के इतिहास में इन दिनों एक बेहद अनोखा और वायरल ट्रेंड देखने को मिल रहा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम के एक व्यंग्यात्मक (Satirical) मूवमेंट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आलम यह है कि लॉन्च होने के महज़ 5 दिनों के भीतर ही इस मूवमेंट ने Instagram पर 12 मिलियन (1.2 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

फॉलोअर्स की इस बाढ़ के साथ ही CJP ने इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP (जिसके लगभग 8.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं) को भी पीछे छोड़ दिया है।

कहाँ से शुरू हुआ 'कॉकरोच' शब्द का विवाद?

इस वायरल मूवमेंट की शुरुआत 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के बाद हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कथित तौर पर बिना रोजगार वाले युवाओं और फेक डिग्री धारकों की तुलना "कॉकरोच" और "समाज के परजीवी (Parasites)" से कर दी थी। हालांकि बाद में CJI ने स्पष्ट किया कि उनका इशारा बेरोजगार युवाओं की तरफ नहीं था, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर युवाओं का गुस्सा फूट चुका था।

अभिजीत दिपके ने की CJP की शुरुआत:

CJI की इस टिप्पणी के विरोध में 16 मई को 30 वर्षीय जनसंपर्क (PR) छात्र और स्ट्रैटेजिस्ट, अभिजीत दिपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की नींव रखी। पार्टी का बायो कहता है— "युवाओं का राजनीतिक मोर्चा, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए।" CJP का मज़किया घोषणापत्र देश में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और राजनीतिक व्यवस्था पर सीधा कटाक्ष करता है।

मीम्स और गुस्से का कॉकटेल:

यह कोई रजिस्टर्ड चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि डिजिटल युग के युवाओं का अपना विरोध दर्ज़ कराने का एक नया 'मीम-आधारित' तरीका है। CJP का भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि देश का युवा अब पारंपरिक राजनीति से हटकर डिजिटल समुदायों और व्यंग्य के जरिए अपनी आवाज और अपनी हताशा को मजबूती से सामने रख रहा है।

WRITTEN AND PUBLISHED BY SANDEEP SINGH, FOUNDER & EDITOR